6 April 2021 current affairs/ 6अप्रैल 2021 दैनिक समसामयिक - AGRICULTURE

Header Ads

6 April 2021 current affairs/ 6अप्रैल 2021 दैनिक समसामयिक

 हेलो नमस्कार दोस्तों मैं सुधीर भार्गव आप सभी का स्वागत करता हूं जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने करंट अफेयर से संबंधित प्रश्नोत्तरी कवर करने का प्रयास कर रहा हूं जिसमें आप सभी का प्यार मिलता रहा तो मैं इसे लगातार जारी रखूंगा और यदि आप सभी को अच्छा लगे तो शेयर और कमेंट जरुर करिए तू चलो जान लेते हैं इसके बारे में । 


6 April 2021 current affairs/ 6अप्रैल 2021 दैनिक समसामयिक


                     करंट अफेयर


  



1. 2 अप्रैल 2021 को भारत सरकार ने मुक्ति योद्धा छात्रवृत्ति योजना के तहत किस देश के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई है। 


भारत सरकार ने बांग्लादेश के उन छात्रों को जिनके पूर्वज बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम 1971 में भाग लिए थे उनको मुक्ति योद्धा छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए 2000 टका तथा स्नातक के लिए 5000  टका की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है टका इसलिए कहते हैं क्योंकि बांग्लादेश की मुद्रा टका है


बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम में सबसे ज्यादा योगदान शेख मुजीबुर रहमान का है जिनको बंगबंधु की उपाधि दी गई भारत ने बंगबंधु को गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा। 


बिम्सटेक का मुख्यालय ढाका बांग्लादेश में है।


शांतिर ओग्रो सेना युद्धाभ्यास बांग्लादेश में हुआ। 




2. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस (नेशनल मैरिटाइम डे)कब मनाया जाता है। 


भारत का पहला स्वामित्व वाला जहाज एस एस लॉयल्टी 5अप्रैल 1919 को मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुआ था उसी दिन से प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाते हैं


कामागाटामारू जहाज जापान देश का है जिसे कनाडा मैं रोका गया था। 


3. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस को समाप्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ड्राइविंग रजिस्टर की शुरुआत कब की गई? 


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ड्राइविंग रजिस्टर की शुरुआत 31 मार्च 2021 को की गई जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना को रोकना तथा डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस को समाप्त करना है


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी हैं। 


भारत का 14 लाइन वाला एक्सप्रेसवे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे है । 


सेतु भारतम् कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे क्रॉसिंग मुक्त बनाना है। 


ब्राजीलिया घोषणापत्र का संबंध सड़क दुर्घटना को रोकने से है ब्राजीलिया घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर ब्राजील में किए गए थे। 


एनएच 8 का नाम बदलकर एनएच 48 कर दिया गया है जो कि दिल्ली से मुंबई तक है। 


4. 1 अप्रैल 2021 को किस मंत्रालय के तहत  TRIFED ने गांव एवं डिजिटल कनेक्ट मुहिम "संकल्प से सिद्धि" लांच की है? 


 गांव एवं डिजिटल कनेक्ट मुहिम संकल्प से सिद्धि जनजाति मंत्रालय द्वारा लांच की गई जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा है इसमें 1500 गांव में  वन धन विकास केंद्र खोलने का उद्देश्य रखा गया है इसमें 100 दिन का अभियान चलाने का लक्ष्य है वन धन विकास योजना 19 अप्रैल 2018 को शुरू किया गया था।


 TRIFED की स्थापना 1987 में की गई थी । 


वन धन विकास योजना का मॉडल राज्य मणिपुर है ।


जनजाति संग्रहालय झारखंड के रांची में स्थित है। 


टोडा जनजाति नीलगिरी पर्वत तमिलनाडु में पाई जाती है। इसमें बहुपति विवाह प्रचलित है। 


जारवा जनजाति अंडमान एंड निकोबार दीप समूह में पाई जाती है। 


5. एकेडमिक रैंकिंग आफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज 2020 में भारतीय विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान पर कौन सा संस्थान रहा? 


एकेडमिक रैंकिंग आफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2020 में भारत की तरफ से कोलकाता यूनिवर्सिटी शीर्ष पर रही  लेकिन विश्व में प्रथम हावर्ड यूनिवर्सिटी रही।इस रैंकिंग को शंघाई रेटिंग भी कहते हैं


राइट टू एजुकेशन 2009 में आया।


इट टू इंफॉर्मेशन 2005 में आया। 


न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 में आई। 


6. 22 मार्च से 4 अप्रैल 2021 तक आयोजित मियामी ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2021 में महिला सिंगल का खिताब किसने जीता है?


मियामी ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2021 में महिला सिंगल का किताब असले बार्टी ने जीता है जो कि आस्ट्रेलिया की है।


मियामी ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2021 में पुरुष सिंगल का किताब ह्यूबर्ट हरकज ने जीता है। 


ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 पुरुष वर्ग का खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता जो की सरबिया के हैं।


ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 महिला वर्ग का खिताब नाओमी ओसाका ने जीता जो की जापान की है। 


टेनिस टूर्नामेंट के ग्रैंड स्लैम का सही क्रम ऑस्ट्रेलियन फ्रांस विंबलडन अमेरिकन है। 


87 वर्ष के बाद रणजी ट्रॉफी रद्द हो गई जो कि क्रिकेट से संबंधित है। 


7. वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा?


शहरों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत का प्रतिनिधित्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। जिसकी थीम है संस्कृति का भविष्य। 


वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम की शुरुआत लंदन से 2012 में हुई थी। 


भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी ।भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज ।जिनका 2020 में निधन हो गया। 


8. 31 मार्च 2021 को नेपाल में संपन्न हुई दक्षिण एशियान वुसू चैंपियनशिप 2021 में किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है? 


नेपाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में आनिया मिथुन भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। 


विश्व वूशू चैंपियनशिप में पहली भारतीय स्वर्ण पदक विजेता पूजा कादियान है जो कि 2017 में रूस में आयोजित चैंपियनशिप में जीती थी। 


काला पानी विवाद भारत नेपाल के मध्य काली नदी  का है जिसे शारदा नदी भी कहते हैं। 


सूर्य किरण युद्धाभ्यास भारत नेपाल के मध्य होता है ।


दक्षेस यानी सार्क का मुख्यालय काठमांडू नेपाल में है इसमें कुल 8 देश हैं। 




9. नौसैनिक पोतों को मिसाइल हमले से बचाने के लिए अधिकतम चैफ प्रौद्योगिकी विकास किसके द्वारा किया गया है?


नौसैनिक पोतों  के दुश्मन मिसाइल से सुरक्षा के उद्देश्य से रडार सिस्टम के द्वारा भ्रमित करने वाली चैफ तकनीक का विकास डीआरडीओ डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की  रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर ने किया है। 


B A R C का मुख्यालय ट्रांबे महाराष्ट्र में है। 


10. 4 अप्रैल 2021 को देश की  किस पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर का निधन हुआ? 


हाल ही में पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर चंद्रा नायडू का निधन हो गया यह सी के नायडू की पुत्री थी ।सी के नायडू के नाम से सीके नायडू ट्रॉफी दी जाती है जो कि क्रिकेट से संबंधित है। 


पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मावती हैं । 


ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली पहली महिला भानु अथैया है इन्न्होंने गांधी फिल्म में कास्टिंयूम डिजाइन किया था। 


सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीबी हैं। 


 माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली देश की पहली महिला बछेंद्री पाल हैं। 


माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली देश की पहली विकलांग महिला अरुणिमा सिन्हा जो कि एक पैर से विकलांग है।


भारत रत्न पाने वाली पहली महिला संगीतकार एमएस सुब्बूलक्ष्मी 1998 है। 


इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली महिला आरती साहा है। इंग्लिश चैनल इंग्लैंड तथा फ्रांस के बीच स्थित है 


  भारत की पहली महिला स्पीकर मीरा कुमार है। 




दोस्तों यदि यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करें और यदि कोई गलती हो गई हो तो माफ कीजिएगा और कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा धन्यवाद



plz visit

agaxndarejeetfix.blogspot.com

Powered by Blogger.