7 April 2021 current affairs/ 7अप्रैल 2021 दैनिक समसामयिक - AGRICULTURE

Header Ads

7 April 2021 current affairs/ 7अप्रैल 2021 दैनिक समसामयिक

 हेलो नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का मैं सुधीर भार्गव आप सभी का स्वागत करता हूं आज मैं 7 अप्रैल के करंट अफेयर के बारे में डिस्कस करूंगा और अगर आप सभी का प्यार मिलता रहा तो मैं इसे लगातार अपडेट करता रहूंगा मैं पिछले कई दिनों से इसे अपडेट करता आ रहा हूं आप हमारी ब्लॉग पर जाकर प्रत्येक पोस्ट को देख सकते हो और अगर अच्छा लगे तो इसे शेयर करिए और हमारी ब्लॉग पर निरंतर विजिट करते रहिए  


 7 April 2021 current affairs/ 7अप्रैल 2021 दैनिक समसामयिक


                          करंट अफेयर




1. 30 मार्च से 4 अप्रैल 2021 तक दुबई में आयोजित पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कौन रहा?


दुबई में आयोजित पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में भारत 20 पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रहा है तथा 8 पदक के साथ फ्रांस दूसरे स्थान पर रहा। पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रत्येक 2 वर्ष बाद होता है। इस चैंपियनशिप को शेख हमदन चैंपियनशिप भी कहते हैं। 


2020 में आयोजित पैरा एथलीट में मरियप्पन थंबा वेलु को राजीव गांधी खेल पुरस्कार दिया गया। 


ICC इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का मुख्यालय दुबई यूएई में है इसकी स्थापना 1909 मैं हुई थी। वर्तमान में आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेट बर्कले हैं। 


भारत का पहला बैडमिंटन ब्रांड ट्रांसफॉर्म है। 


2. हाल ही में विरल देसाई ने सत्याग्रह अगेंस्ट पोलूशन नामक मूवमेंट किस राज्य से शुरू किया है? 


हाल ही में सत्याग्रह अगेंस्ट पोलूशन नामक मोमेंट गुजरात राज्य में शुरू किया गया जिसका उद्देश्य प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण करना है अमृत महोत्सव के उपलक्ष में यानी स्वतंत्रता के 75 वर्षगांठ पर 75 सप्ताह में 275000 पौधरोपण करने का लक्ष्य है।


सरदार वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि बारदोली सत्याग्रह 1928 की सत्याग्रह में महिलाओं के द्वारा प्रदान की गयी। 


दांडी यात्रा की शुरुआत 12 मार्च 1930 से होती है और यह 6 अप्रैल 1930 तक चलती है। 


अमृत क्रांति का संबंध नदी जोड़ो परियोजना से है। 


3. के के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2020 का घनश्यामदास बिड़ला वैज्ञानिक पुरस्कार 30 वां जीडी बिरला पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा? 


प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को जीडी बिरला पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा यह आईआईटी खड़कपुर के हैं इन्हें माइक्रो फ्लूड लैब के विकास के लिए दिया जाएगा। 


जीडी बिरला पुरस्कार 1991 से शुरू हुआ था 30 वां पुरस्कार 2020 में दिया गया जो कि प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को मिला। 


30 मार्च सरस्वती सम्मान 2020 शरण कुमार लिंबाले को मिला। 


30 वां व्यास सम्मान हाल ही में शरद पगारे को मिला। 


55 वा ज्ञानपीठ पुरस्कार अक्की तम अछूतम नंबूदरि को मिला। 


4. हाल ही में विश्व बैंक और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक द्वारा किस राज्य में 300 मिलियन डॉलर आधारित पेयजल परियोजना के लिए ऋण की स्वीकृति दी गई है? 


पंजाब राज्य में नहर आधारित पेयजल परियोजना की के लिए 300 मिलियन डॉलर की ऋण की स्वीकृति दी गई है यह परियोजना 300 मिलियन दाल की है जिसमें 105 मिलियन डॉलर वर्ल्ड बैंक द्वारा तथा 105 मिलियन डॉलर एशियन इन्फ्राट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक द्वारा तथा 90 मिलियन डॉलर पंजाब राज्य के द्वारा व्यय किए जाएंगे । 


एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का मुख्यालय बीजिंग चीन में है यह 2016 से शुरू हुआ था


 एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय मनिला फिलिपींस में है जिसके अध्यक्ष अशोक लवासा है। 


विश्व बैंक का मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी यूएसए में है जिसके अध्यक्ष डेविड मालपास हैं। 


5. 1 अप्रैल 2021 को कौन सा राज्य सभी नागरिकों को मुक्त स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?


राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी नागरिकों का मुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान किया जा रहा है जिसका रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल 2021 से स्टार्ट होगा और यह योजना 1 मई 2021 से लागू मानी जाएगी क्योंकि 1 मई को विश्व श्रमिक दिवस होता है इस योजना में 500000 प्रति परिवार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे यदि वह बीमार होते हैं तो यानी मुफ्त इलाज होगा 500000 का एक तरह से यह एक कैशलेस योजना है। 


जय हिंद नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान है ।


मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की शुरुआत राजस्थान में की गई यह योजना 2 अक्टूबर 2011 को लागू की गई। 


आयुष्मान भारत योजना 23 सितंबर 2018 से संचालित है। 


6. दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कब मंजूरी दी गई?


30 मार्च 2021 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2021 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी गई। इस स्वास्थ्य नीति का उद्देश्य दुर्लभ बीमारियों के लिए दुर्लभ दवाओं का उत्पादन करना है। 


दुर्लभ बीमारी उसे कहते हैं जो 1000 व्यक्तियों में से किसी एक को हो या उससे कम लोगों को हो। 


दुर्लभ बीमारी दिवस 28 फरवरी को मनाते है। 


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मंत्री डॉ हर्षवर्धन हैं ।डॉक्टर हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। 


7. 5 अप्रैल 2021 को अटल इन्नोवेशन मिशन के नए मिशन निदेशक किसे बनाया गया है?


डॉक्टर चेतन वैष्णव अटल इन्नोवेशन मिशन के नए महानिदेशक हैं अटल इन्नोवेशन मिशन का उद्देश नवाचार को बढ़ाने से है अटल इन्नोवेशन मिशन के फर्स्ट मिशन निदेशक डॉक्टर रामनाथन थे। 


अटल इन्नोवेशन मिशन के महानिदेशक नीति आयोग द्वारा जारी किए जाते हैं नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को की गई थी जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं यानी नरेंद्र मोदी हैं तथा उपाध्यक्ष राजीव कुमार तथा सीईओ अमिताभ कांत है योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग की स्थापना की गई थी योजना आयोग की स्थापना 1950 में की गई थी। 


8. 4 अप्रैल 2021 को दिग्विजय सिंह झाला का निधन हो गया वह क्या थे? 


दिग्विजय सिंह झाला भारत के पहले पर्यावरण मंत्री थे जो 1982 से 84 तक रहे थे दिग्विजय सिंह झाला राजनेता थे। 


पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में आया था। 


भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद थे। 


हाल ही में रामविलास पासवान का निधन हो गया वह खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय के मंत्री थे। 


9. 6 अप्रैल 2021 को भारतीय जनता पार्टी ने अपना 41 माह स्थापना दिवस मनाया है भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष कौन है? 


भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा है। 


जान लेते हैं कुछ बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में -


1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ की स्थापना करते हैं जिसका उद्देश्य कश्मीर के विशेष अधिकारों का विरोध करना था। 


1977 में जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस विरोधी सभी दल मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की जो आगे चलकर सफल नहीं हो पाई। 


6 अप्रैल 1980 को जनता पार्टी से अलग होकर अटल बिहारी बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की। 


भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेई थे। 


1984 में इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद चुनाव हुए जिसमें बीजेपी केवल 2 सीटों पर ही विजई हुई थी क्योंकि उस समय कांग्रेसका बोलबाला था। 


1996 में चुनाव हुए जिसमें बीजेपी 161 सीट पर विजय कायम की अल्पमत के कारण सत्ता में नहीं रह सकी सरकार गिर गई। 


1999 में बीजेपी का गठबंधन करके एनडीए द्वारा 300 सीटों पर विजई हुई है। 


2014 के चुनाव में फिर से विजई हुए जिसमें नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। 


2019 में भाजपा ने 303 सीटों पर फिर से विजई हुई नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री बने। 


मन में भारत में 8 राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं जिसमें नेशनल पीपल्स पार्टी नवीनतम पार्टी है जिस की सरकार मेघालय में है। 




10. प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?


प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है क्योंकि 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू एच ओ की स्थापना हुई थी । 


लेकिन 7 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 से होती है वर्तमान में डब्ल्यूएचओ के मेंबर देश 194 हैं । 


7 अप्रैल 2021 की थीम है बुल्डिंग ए फियर हेल्थईयर वर्ल्ड( सभी के लिए निष्पक्षता स्वास्थ्य विश्व का निर्माण) 


डब्ल्यूएचओ के अध्यक्ष डॉक्टर टेडोस हैं


डब्ल्यूएचओ ने 2014 में भारत को पोलियो मुक्त भारत की घोषणा की। 


दोस्तों यदि यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करें और और अधिक जानकारी के लिए और अधिक ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग पर विजिट कर सकते हैं और और कमेंट सेक्शन में यह जरूर बताइए कि कैसा लगा और यह यदि अच्छा लगा हो तो आप हमारी ब्लॉग पर विजिट करें और यदि कोई गलती हो गई हो तो क्षमा कीजिएगा और कमेंट में जरूर बताइएगा धन्यवाद।

Powered by Blogger.